फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिडिंबा मंदिर परिसर से लौटे देवी-देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में 13 दिन तक विराजे विभिन्न क्षेत्रों से आए देवता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ऐतिहासिक हिडिंबा देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एवं देवी पंचायतन महायज्ञ के समापन के बाद सोमवार को 13 दिनों से विराजमान विभिन्न देवी-देवता अपने-अपने देवालयों के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देव वाद्ययंत्रों की गूंज, जयकारों और धार्मिक उल्लास के बीच देवी-देवताओं की विदाई हुई।
विज्ञापन

16 और 17 जून को घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 20 देवी-देवता हिडिंबा मंदिर परिसर पहुंचे थे। सभी देवी-देवता श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा एवं धार्मिक अनुष्ठानों में विराजमान रहे। विदाई से पूर्व देवी-देवताओं का मिलन हुआ। सदियों पुरानी देव संस्कृति के इस भावपूर्ण दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। देवी-देवताओं के प्रस्थान के साथ पूरा इलाका देव वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से गूंज उठा। देवी-देवताओं ने कुल्लू घाटी सहित समस्त विश्व में सुख, शांति, समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। माता हिडिंबा के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि महायज्ञ संपन्न हो गया है। देवी-देवता अपने-अपने देवालयों के लिए लौट गए हैं। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें