फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देहुरी मेले में देवताओं ने किया नृत्य

विज्ञापन
देहुरी मेले में देव नृत्य करते देवता। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। देहुरी में देव खुडीजल के सम्मान में आयोजित मेले में मंगलवार को देव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। करीब एक घंटे तक देवता खुडीजल, देवता ठेंशरी और खोडू देवता ने देव नृत्य कर देव संस्कृति का संदेश दिया। बजंतरियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले मंदिर से मेला स्थल पर पहुंचे तीनों देवताओं का महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। सैकड़ों लोग अपनी जगह से खड़े होकर नतमस्तक हुए। बारिश में भी देवताओं ने भव्य देव नृत्य किया।
विज्ञापन

देवताओं के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए अपराह्न 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। शिमला जिले के ननखड़ी के भाजपा उपाध्यक्ष अमृत सिंह मेहता, प्रवीण मेहता, उगम राम ठाकुर और कमल ठाकुर ने कहा कि मेले में देव संस्कृति देखने को मिली। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस तरह के देव और लोक संस्कृति को अपनाना चाहिए। नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को इस तरह की संस्कृति को अपनाने की जरूरत है। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह ने कहा कि देहुरी मेला देव और संस्कृति का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें