फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मशीन से हटाया मलबा, ग्रामीणों ने बनाया डंगा, तब बहाल हुई सड़क

विज्ञापन
ग्रामीणों की मेहनत लाई रंग....भूस्खलन से बंद कांडीबाग-लोट सड़क पर डंगा लगाकर ग्रामीणों ने किया
विज्ञापन
कुल्लू। बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कांडीबाग-लोट सड़क में बगोला गांव के पास शैली नाले में मलबा आ गया। सड़क के अवरुद्ध होने से रघुपुर क्षेत्र के 10 गांवों के सैकड़ों लोग प्रभावित हुए। लोक निर्माण विभाग ने मशीन से सड़क पर आए मलबे को हटाया, वही साथ मिलकर ग्रामीणों ने ढहे डंगे का निर्माण किया। इसके बाद ही सड़क बहाल हो पाई।
विज्ञापन

शनिवार रात को बारिश होने से नाले में मलबा आ गया और कई बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे। इस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम गई। सड़क बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने तुरंत जेसीबी भेजी। स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। जेसीबी ने सड़क पर गिरे मलबे और चट्टानों को हटाया तो महिलाओं और पुरुषों ने नाले में क्षतिग्रस्त हुए डंगे का निर्माण किया। रविवार सुबह करीब 11:00 बजे गांव के लोग मौके पर पहुंचे और डंगे के निर्माण में जुट गए। लोगों ने एकजुटता के साथ काम करते हुए शाम 4:00 बजे तक डंगे का काम पूरा कर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया।
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। इसमें लोट गांव के लोगों की संख्या अधिक रही। स्थानीय लोगों की मदद से बंद सड़क को बहाल करने से लोट, घुहाटन, गनोचा, बालू, बलेहड़, बनाला, डोहाड़, फनौटी, पारला लोट और धार गांव के लोगों को सुविधा मिली। स्थानीय पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने कहा कि सड़क बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मौके पर भेजी। इससे नाले में आया मलबा और चट्टानों को हटाया गया। स्थानीय लोगों ने आकर नाले में गिरे हुए डंगे का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि शैली नाला का यह प्वाइंट कांडीबाग-लोट सड़क को बार-बार बाधित कर रहा है। उन्होंने इस बारे में लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
कांडीबाग-लोट सड़क को बहाल कर दिया है। शैली नाले में पक्के डंगे का निर्माण किया जाएगा।
-मनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें