फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज-न्यूली मार्ग पर शुरू हुआ मलबा हटाने का कार्य

विज्ञापन
सैंज के सिउंड डेम साइट में शुरू हुआ सड़क ठीक करने का काम। -संवाद
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। डैम साइट से परियोजना प्रबंधन ने मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे अब सैंज-न्यूली मार्ग पर सफर करने वाले लोगों पर डैम साइट पर खतरा नहीं मंडराएगा। इस संबंध में मामले को प्रमुखता से उठाया गया था। अब पार्वती जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने संज्ञान लेते हुए सड़क के किनारे पड़े मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। धंस रही पहाड़ी से खतरा बनी चट्टानों को हटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

डैम साइट सिउंड के पास हुए भूस्खलन के कारण यहां मार्ग संकरा हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को हादसा होने का खतरा बना हुआ था। लोगों की बार-बार मांग के बाद भी इसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद परियोजना प्रबंधन हरकत में आया है। अब इस संवेदनशील जगह को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य जारी है।
पार्वती परियोजना चरण तीन के परियोजना प्रमुख सुधीर कुमार नेगी ने बताया है कि डैम साइट पर अस्थायी अतिरिक्त सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इससे यातायात बाधित नहीं होगा।
विज्ञापन

कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों और टैक्सी यूनियन ने उम्मीद जताई है कि कार्य जल्द पूरा होगा। क्षेत्र की छह से अधिक पंचायतों रैला-1, रैला-2, सुचैहण, देहुरीधार, गाड़ापाराली, शांघड़ और शैंशर के लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें