फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिन में पहाड़ी से गिरा रहे मलबा, बस रूट प्रभावित

Thu, 15 Oct 2026 10:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग पर सोती के पास भूस्खलन रोकने के लिए शुरू किया गया कार्य अब लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। पहाड़ी से पत्थर, चट्टानें और मलबा गिराने के चलते दिन में सड़क बंद हो रही है।
विज्ञापन

इससे बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और यात्रियों को पैदल सड़क पार कर छोटे वाहनों से आगे का सफर करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी चुन्नी लाल, प्रेम सिंह, रमेश कुमार, लीलाधर, हीरा लाल, डोले राम और तापे राम ने कहा कि भूस्खलन रोकने के लिए कार्य जरूरी है लेकिन इसे रात के समय करवाया जाना चाहिए, ताकि दिन में लोगों को परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि सैंज से शैंशर के लिए पूर्वाह्न 11:40 बजे, दोपहर एक बजे और करीब 3 बजे बसें चलती हैं। कार्य के चलते इन बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने एनएचपीसी अधिकारियों से कार्य रात में करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे एक ओर भूस्खलन का खतरा कम करने का काम जारी रहेगा, वहीं दिन में लोगों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी।
उधर, एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण तीन के महाप्रबंधक सुधीर कुमार नेगी ने कहा कि कार्य पूरा होने तक लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें