फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतलीकूहल में मजदूर की मौत

Sun, 04 Oct 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेशद्वार पतलीकूहल से सटे सूमली गांव में एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने इस केस में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उन्हें सूमली में एक मजदूर की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त मंडी के चौंतड़ा के तहत आने वाले खलेई गांव निवासी सेसराम (45) के रूप में हुई है। पुलिस को पता चला है कि मृतक सूमली में एक बागवान के पास मजदूर का काम करता था। सुबह वह अपने कमरे में मृत पाया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है।

डीएसपी शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सेसराम की मौत के पीछे रहे असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें