फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डीसी ने की शी-हाट के निर्माण कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि बंदरोल में निर्माणाधीन शी-हाट का कार्य समय पर पूरा करवाया जाए। उपायुक्त वीरवार को शी-हाट के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने किया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने और आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य समय पर करने के लिए जोर दिया। बैठक में लकड़ी के कार्य, ठेकेदार को देय भुगतान, लाइसेंस और परमिट (एनएचएआई, टीसीपी), ट्रांसफार्मर स्थापना सहित प्लंबिंग, विद्युत, फर्नीचर व फर्नीशिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत अधिकारी दया राम, खंड विकास अधिकारी कुल्लू लक्ष्मीकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें