फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा में 1700 पुलिस जवानों संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से इस बार 106 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों से दशहरा उत्सव की हर गतिविधि पर नजर रहेगी। पहले पुलिस ने 90 सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन दशहरा में किसी प्रकार की चूक न हो। इसके लिए अब 106 सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में इस बार 1700 पुलिस जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। ये दशहरा उत्सव के दौरान कलाकेंद्र, मेला मैदान, ट्रैफिक से लेकर देवी-देवताओं की सुरक्षा का काम देखेंगे। पिछले दशहरा के मुकाबले इस बार 200 अधिक जवान ड्यूटी पर लगाए जा रहे हैं। दशहरा की तैयारियों में पुलिस जुट गई है। बाहर से बुलाए जाने वाली पुलिस की रिजर्व को लेकर पत्राचार चल रहा है। दशहरा में ड्यूटियां भी फाइनल हो रही हैं। दशहरा के तीन दिन पहले जवान कुल्लू में डेरा जमा देंगे। दशहरा के लिए पुलिस ने ढालपुर को 11 जोन में बांटा हुआ है। अलग-अलग जोन में जवानों की ड्यूटी पहले से तय होगी। किसी के पास देवी-देवताओं की सुरक्षा का जिम्मा होगा तो किसी के पास कलाकेंद्र में सुरक्षा व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी होगी। गौर रहे कि दशहरा उत्सव में इस बार जिला भर के 331 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। देवताओं के साथ हजारों की संख्या में लोग दशहरे में आते हैं। इस दौरान कोई अप्रिय घटना भी हो जाती है। ऐसे में पुलिस का चप्पे-चप्पे पर होना बेहद जरूरी होता है।
कुल्लू दशहरा में इस बार 1700 जवानों के जिम्मे सुरक्षा-व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा दशहरा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 106 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। ढालपुर को 11 जोन में बांटा गया है। दशहरा में सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें