मनाली में भारी बारिश से आई बाढ़ में बहा मनाली-चंडीगढ़ हाईवे।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी में सोमवार से बिजली गुल है। इस कारण घाटी के गांव अंधेरे में हैं। सोमवार को मनाली से लाहौल की ओर जाने वाली बिजली लाइन को भूस्खलन के कारण नुकसान पहुंचा।
इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को नेटवर्क से संबंधित परेशानी के साथ मोबाइल फोन की चार्जिंग की समस्या आ रही है। लोगों के अनुसार वे एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। इससे कहां-कहां कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। खासकर रात के समय लोगों को बिजली न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद