फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरू चाली घूमदी नाटी पर खूब झूमे छात्र

Fri, 06 Nov 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन मॉडल स्कूल पतलीकूहल ने वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस मनाली के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या बीना ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन


वार्षिक समारोह का आगाज मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद स्कूल के नौनिहालों ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। ..एक नजारा तेरे हुस्ना रा गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नर्सरी कक्षा के नौनिहालों ने वेस्टरन सांग पर थिरक कर अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं नवीं कक्षा की छात्राओं ने ..चिट्टियां कलाइयां वे और पहाड़ी गाने ..भेडां तेरियां हो नीलिमा पर नृत्य कर खूब समां बांधा। स्कूल के नौनिहालों ने ..नीरू चाली घूमदी, ..सुरमणिए ओ मेरी सुरमणिए ओ, ..मनवा लागे रे सांवरे आदि गीतों की नॉनस्टाप झड़ी लगाकर सभी को खूब नचाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत हलाण-2 के प्रधान राजीव ठाकुुर, बड़ाग्रां पंचायत के प्रधान चैतराम नेगी तथा प्रगतिशील बागवान नकुल खुल्लर और नेगीज एडवेंचर कसोल के शेरा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें