सैंज में एक महिला की ढांक से गिरने पर मौत होने का समाचार है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला रांक्षी ढांक पर मवेशियों के लिए घास लाने गई थी।
अचानक उसका पांव फिसला और वह सीधी खाई में जा गिरी। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी ने पुलिस में शिकयत नहीं की है। लेकिन, पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में महिला के ससुरालियों के अलावा माइके वालों के बयान भी कलमबंद किए जाएंगे। पुलिस पता लगा रही है कि यह हादसा है या फिर किसी ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला की शिनाख्त सैंजघाटी के खनयागी गांव निवासी फूलादेवी के रूप में हुई है।