फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सांस्कृतिक दलों ने खूब जमाया रंग

Thu, 05 Jan 2017 10:50 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
winter carniwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली में चल रहे राष्ट्रीय शरदोत्सव के चौथे दिन मनु रंगशाला में बॉलीवुड पार्श्व गायिका निधि रस्तोगी की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला। वहीं क्लासिकल डांस, लोक दलों ने लोक संस्कृति की झलक दिखाई। मंडी की लुड्डी ने खूब वाहवाही बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दोपहर से दर्शकों की भीड़ लगी रही। सांस्कृतिक संध्या की स्टॉर कलाकार निधि रस्तोगी ने बॉलीवुड गानों पर दर्शकों को खूब नचाया। इससे पहले फीट ऑफ फायर सुंदरनगर, एमडीआर मनाली, यूवी एंटरटेनमेंट उजैन, थ्रीडी सुंदरनगर, अलाइंस कुल्लू, शिव शक्ति भूमतीर, स्टार अकादमी बिलासपुर के कलाकारों ने क्लासिकल डांस पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


जागृति कला मंच मनाली, सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी, आकाक्ष कला मंच भुंतर, सत्यम शिवम सुंदरम कुल्लू, मिली-जुली आसाम, यूपीईएस देहरादून, शंगल म्यूजिकल ग्रुप मंडी, फीट ऑफ फायर सुंदरनगर के कलाकारों ने लोक नृत्य पेश कर लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। संरक्षण बिलासपुर, सागर कुल्लू, खालसा अमृतसर, फ्लाइंग जम्मू, एमडीआर मनाली, स्टार डैंसी अकादमी बिलासपुर, शिव शक्ति भूमतीर, सूत्रधार कुल्लू, सत्य शिवम सुंदरम कुल्लू, मिली-जुली आसाम, फ्यूजन डांस नेरचौक ने नए फिल्मी गानों पर धमाकेधार प्रस्तुति दी। फिट ऑफ फॉयर सुंदरनगर, थ्रीडी सुंदरनगर, मांडव्या मंडी, मिली-जुली आसाम, एम थ्री मनाली, मास्टर ऑफ मास्टरर्स सुंदरनगर, फ्यूजन नेरचौक, वीजे डांस एकेडमी सुंदरनगर ने पुराने फिभ्ल्मी गानों पर प्रस्तुतियां दीं। सागर एकेडमी कुल्लू, रूद्रा द अल्टीमेट कुल्लू, फिट ऑफ फायर सुंदरनगर, थ्री डी सुंदरनगर, यूवी इंटरटेनमेंट उजैन, अलायंस एकेडमी कुल्लू, सरहदे पंजाब, शिव शक्ति भूमतीर, मिली जुली आसाम ने फैशन शो के तहत रैंप में हुस्न के जलवे दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें