फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव कुल्लू में 28 से

Thu, 19 Nov 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। 32वां राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कुल्लू में 28 से 30 नवंबर तक मनाया जाएगा। उपायुक्त राकेश कंवर ने वीरवार को यहां महोत्सव के आयोजन संबंधी प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम कला केंद्र व देव सदन में आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 750 युवक-युवतियां भाग लेंगी। उपायुक्त ने बताया कि उत्सव के दौरान लोक नृत्य प्रतियोगिता, लोकगीत, एकांकी, शास्त्रीय गायन प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा हारमोनियम, तबला, सितार, बांसुरी वादन प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। उत्सव के दौरान भाषण, पारंपरिक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने बताया कि प्रतिभागियों व अधिकारियों की ठहरने की उचित व्यवस्था की जा रही है। लड़कियों को गुरुद्वारा, रावमापा ढालपुर कुल्लू व देवसदन कुल्लू में ठहराया जाएगा। इसी प्रकार लड़कों के ठहरने की व्यवस्था राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय कुल्लू, राजकीय प्राथमिक स्कूल खोरी रोपा, पंचायत हॉल सरवरी कुल्लू, शीतला माता मंदिर, महिला मंडल भवन, शास्त्री नगर, वैष्णो देवी मंदिर कुल्लू और मार्केंटिंग बोर्ड डोरमेटरी में की गई है। अधिकारियों को फील्ड हॉस्टल, देव सदन, नगर परिषद, सर्कट हाउस, आईपीएच व फॉरेस्ट हट मौहल में की जाएगी।
विज्ञापन


 बैठक में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने आयोजन का ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर, सीएमओ डॉ. वाईडी शर्मा, एनवाईके समन्वयक लाल सिंह व जिला कल्याण अधिकारी प्रताप नेगी ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें