फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सम्मेलन में कलाकार बिखरेंगे जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। श्याम संगीत सम्मेलन के अवसर पर सात फरवरी को देव सदन में सुरों की महफिल सजेगी। इसमें शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध कलाकार अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

श्याम संगीत सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डॉ. सूरत ठाकुर ने कहा कि संगीत शिरोमणि स्व. प्रोफेसर श्याम लाल ठाकुर की जयंती पर 19वां श्याम संगीत सम्मेलन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और श्याम संगीत सम्मेलन समिति कुल्लू की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें नोयड़ा से दूरदर्शन और आकाशवाणी के प्रथम श्रेणी के ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक चेतन जोशी बांसुरी वादन करेंगे। इनके साथ तबले पर आसाम से धृति गोविंद दत्ता और खोल वाद्य पर मनोज कुमार दास संगत करेंगे। रामपुर घराने की प्रसिद्ध गायिका डॉ. सरिता पाठक यजुर्वेदी गायन करेंगी। इनके साथ तबले पर सुधीर पांडे, हारमोनियम पर उमेश साहू और सारंगी पर घनश्याम सिसोदिया संगत करेंगे। इसके अतिरिक्त बिलासपुर के युवा गायक प्रत्यूष और उत्कर्ष गायन में युगलबंदी करेंगे। सूरत ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें