फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अस्थायी बाजार में सामान खरीदने के लिए जुटी भीड़

Sat, 01 Nov 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में लगी अस्थाई मार्केट में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
दशहरा उत्सव में सजी अस्थायी मार्केट का आज आखिरी दिन, कल से हटेंगी दुकानों
विज्ञापन

कारोबारियों ने सस्ता किया सामान, शाम नौ बजे तक दुकानों में जुट रही लोगों की भीड़
दशहरा उत्सव में इस बार 32 दिनों तक कारोबार करने का मिला था समय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर मैदान में सजे अस्थायी बाजार की रौनक अब समापन की ओर है। 32 दिनों तक चली इस व्यापारिक चहल-पहल का रविवार को आखिरी दिन होगा।
सोमवार से कारोबारियों को अपना सामान समेटना होगा। शनिवार को भी अस्थायी बाजार में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी। लोग दिन भर खरीदारी करने में व्यस्त रहे। ग्रामीण इलाकों से लोग सुबह 9 बजे ही सरकारी, निजी बसों और अपनी गाड़ियों से खरीदारी करने पहुंचे। अस्थायी बाजार में दिनभर भीड़ उमड़ रही है। शाम करीब 9 बजे तक रौनक रहती है। अब कारोबारियों के पास रविवार का आखिरी दिन शेष है।
इस बार कारोबारियों को 32 दिनों तक कारोबार करने की अनुमति दी गई थी। पिछली बार 28 दिनों तक कारोबार करने का समय दिया गया था। पहले सिर्फ 20 दिनों तक ही कारोबार सजाने का समय मिलता था। अब आखिरी दिनों में कारोबारियों ने भी सामान सस्ता कर दिया है। इसके चलते दुकानों में काफी भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन


डोम की छत उखाड़ने का काम शुरू
खेल मैदान ढालपुर में चार डोम स्थापित किए गए हैं। इनके भीतर करीब 600 दुकानें है। इन डोम की छतों को उखाड़ने का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया है। कुछ व्यापारियों ने भी सामान समेटना शुरू कर दिया है। यहां से कारोबारी लवी मेले के लिए रामपुर रवाना होते हैं। झूला को उखाड़ना भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


आखिरी दिनों में जुटी रही हजारों की भीड़
घाटी के लोग सर्दियों के लिए गर्म वस्त्रों की खरीदारी कुल्लू दशहरा में लगने वाले अस्थायी बाजार से करते हैं। जो लोग दशहरा उत्सव के दौरान खरीदारी करने नहीं आ सके, वे आखिरी दिनों में आकर खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं। रविवार को और भी ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें