कुल्लू। शहर के ढालपुर चौक से लेकर कलाकेंद्र गेट तक रविवार को संडे मार्केट सजी। सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर कपड़े और अन्य घरेलू सामान की खरीदारी की। स्थानीय लोगों राकेश, मनोहर लाल, संजीव, नितेश ने कहा कि संडे मार्केट में रोजमर्रा की जरूरत का सामान और कपड़े दुकानों की तुलना में कम दामों पर मिल जाते हैं। इससे लोगों को खरीदारी में बचत होती है। अगर यही सामान दुकानों से खरीदा जाए तो उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। संडे मार्केट का लोगों को पूरे सप्ताह इंतजार रहता है। संवाद