फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा के अंतिम दिन उमड़ी लोगोंं की भीड़

Mon, 30 Oct 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा के अंतिम दिन सोमवार लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार के बाद सोमवार को भी ढालपुर की दुकानों, अस्थायी शिविरों से लेकर मालरोड तक लोगों को जमावड़ा देखने को मिला।
विज्ञापन

लोगों की भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस को कार्निवाल के दौरान काफी अधिक मशक्कत करनी पड़ी। कार्निवाल के दौरान मालरोड पर लोगों की भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस करीब डेढ़ घंटे जद्दोजहद करती रही।
खेल मैदान में सजी दुकानों में दिनभर ग्राहक काफी अधिक संख्या में जुटे। लंका दहन के लिए निकली भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के दौरान भी पशु मैदान भी पूरी तरह से लोगों से भरा हुआ नजर आया। दशहरा के अंतिम देवी-देवताओं के साथ आए हुए देवलू अपने देवताओं के साथ लौटते हैं। मोहल्ला के दिन लोग सभी देवताओं के दर्शनों को आते हैं।
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले दशहरा में लोगों की भीड़ अधिक देखने को मिली। पार्वती घाटी के भ्रैंण गांव के तारा चंद, पीणी के गुरदयाल सिंह और पोषू राम ने कहा कि लोग अब कृषि एवं बागवानी कार्य से निपट गए हैं।
ऐसे में अब लोग मेला देखने आ रहे हैं। सर्दियों के लिए गर्म वस्त्रों की खरीदारी भी कर रहे हैं। दशहरा में सजी हुई मार्केट दिवाली तक रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में कारोबारियों को ढालपुर में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें