फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खीर भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
कुल्लू के अखाड़ा बाजार में रविवार को प्रसाद ग्रहण करते ।-संवाद
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। गणपति महाराज घुड़दौड़ के मंदिर परिसर में रविवार को खीर भंडारा लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा दिन मंदिर परिसर भक्ति एवं श्रद्धा के रंग में रंगा रहा।
विज्ञापन

भंडारे के दौरान महिलाओं ने दिनभर भजन-कीर्तन किया। भगवान रघुनाथ के कारदार दानविंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कारदार प्रकाश ठाकुर ने बताया कि खीर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें