भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर में मारपीट पर क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में चमन निवासी सुआ ने कहा कि गांव में क्रिकेट खेलने के बाद शाम के समय दोस्त के साथ घर जा रहे थे।
इस बीच, दो लोगों ने बहसबाजी की फिर एक और व्यक्ति को बुलाया। कुछ समय आरोपियों ने उन्हें और उनके दोस्त को पीटा, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से बाले राम ने भी पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद