जिला मुख्यालय के साथ लगते सरवरी बस अड्डा के पास बनी खोखा मार्केट में एक मनियारी की दुकान जलकर राख हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब दो बजे हुआ है। देर राम भड़की आग से पूरी खोखा मार्केट में अफरा-तफरा मच गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू दुर्गा सिंह ठाकुर ने बताया कि आग की चपेट में आई मनियारी की दुकान में 25 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। जबकि, दमकल विभाग ने करीब दो लाख की संपत्ति को जलने से बचाया है। उधर, रविवार को नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष बिमला महंत ने मौके का दौरा किया और पीड़ित दुकानदार जयपाल को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।