जिला मुख्यालय गांधीनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस रेड में मौके से मुख्य महिला आरोपी को हिरासत में लेकर तीन युवतियों को पकड़ा है।
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय गांधीनगर स्थित एक मकान में एक महिला ने क्वार्टर ले रखा है, जहां महिला द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया हुआ था। पुलिस को महिला के क्वार्टर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पहले से थी।
ऐेसे में शनिवार रात को पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थाना प्रभारी कुल्लू अशोक शर्मा की अगुवाई में कमरे में दबिश दी और एक महिला समेत तीन युवतियों को धर दबोचा। धंधा चलाने वाली महिला सीमांत लगते मंडी जिला के पनासरा की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सेक्स रैकेट की मुख्य सरगना महिला फोन द्वारा सपंर्क कर युवतियों को ग्राहकों के सामने पेश करती थी। पुलिस ने पकड़ी गई युवतियों का मेडिकल भी करवा दिया है।
तीनों युवतियां कुल्लू के खराहल, बजौरा तथा पतलीकूहल क्षेत्र की बताई जा रही हैं। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि मुख्य आरोपी महिला को पहले भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।