फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घोषित अपराधी मनाली से गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पिछले चार साल से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को मनाली से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बजौरा निवासी विजय के खिलाफ 2012 में मारपीट करने को लेकर एक आपराधिक केस दर्ज किया गया था। लेकिन, आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए अनिल कुमार की अगुवाई में एक विशेष दस्ते का गठन कर नए सिरे से छानबीन शुरू की गई। आरोपी को मनाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ  सीआरपीसी की धारा 174ए के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें