देवभूमि कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर में एक व्यक्ति से 27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सुबह के समय गश्त पर थी। उन्हें एक शख्स दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर उसे काबू कर तलाशी ली गई। इसके कब्जे से 27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने हेरोइन किससे खरीदी और वह इसे कहां बेचने जा रहा था।