पुलिस ने मलाणा रोड से चरस के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मलाणा रोड पर बुरजी मोड़ के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक युवक को तलाशी के लिए रोका गया तो उसके कब्जे से 277 ग्राम चरस बरामद हुई।
एएसपी ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव लोहिया निवासी गरिया हाट रोड कोलकत्ता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।