फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर युवती ने की खुदकुशी

Fri, 15 Jan 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी में एक युवती ने जहर का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवती को आत्महत्या करने पर मजबूर करने के लिए एक युवक को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मृतक युवती के परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक उसे शादी करने के लिए तंग करता था। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लगघाटी के एक गांव में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, उसकी हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मृतक युवती के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पड़ोसी गांव का एक सरफिरा युवक उसे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था। वह युवती के मना करने पर उसे फोन पर तंग किया करता था। बाद में उसने आवेग में आकर अपनी इहलीला खत्म कर ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने को उसके घर की ओर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें