फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने पकड़े देवदार के 14 स्लीपर

Sun, 18 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू/मनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने रात को नाका लगाकर एक मारुति वैन से देवदार के 14 स्लीपर बरामद किए हैं। पुलिस ने वैन में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


स्लीपर और वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने बताया कि वन विभाग की आरओ कुल्लू वंदना की अगुवाई में बीओ दविंद्र कुमार भंडारी और वन आरक्षी विजय कुमार शनिवार देर रात 12 बजे गश्त पर थे। इस दौरान जब वन विभाग की टीम त्रिशरी में पहुंची तो उन्हें जंगल की ओर से एक मारुति वैन आती दिखी। जिसे रोककर तलाशी ली गई तो वैन से देवदार के 14 स्लीपर बरामद किए गए। डीएफओ ने कहा कि वन काटुओं और वन तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।  

रविवार को तीनों लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एएसपी कुल्लू  एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें