जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब दस किलोमीटर दूर भुंतर कस्बे के साथ लगते जिया में एक कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने बताया कि हादसा देर शाम को हुआ।
पुलिस जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाला कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। जबकि घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान खराहल के सेउगी निवासी रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर फरार कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस जुट गई है।