पुलिस ने मनाली के पंद्रहमील में एक शख्स को आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर रेन शेल्टर में काईस निवासी पूर्ण खड़ा था। पुलिस ने उसे शक के आधार पर तलाशी देने को कहा। तलाशी के दौरान उसके बैग से आधा किलो चरस बरामद हो गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने चरस कहां से खरीदी और इसे कहां बेचा जाना था।