भारत-चीन अधिकृत तिब्बत सीमा पर पकड़े गए संदिग्ध विदेशी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 16 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी जांच भटकाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। बता रहा है कि वह पिछले दो माह से भारत में ही था और कई जगहों में उसने बिना टिकट ही रेल से यात्रा की। रेल के माध्यम से ही हिमाचल पहुंचा। उधर, डीएसपी काजा मुकेश ने बताया कि आरोपी का कोर्ट से 16 मई तक रिमांड मिला है। मामले में गहन पूछताछ जारी है। तथ्यों को क्रॉस चेक किया जा रहा है। ब्यूरो