फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से महिला की मौत मामले में आरोपी सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। जहरीला पदार्थ खाने से महिला मौत मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

मृत महिला के पिता ने अपने दामाद व दामाद की मांग पर उसकी बेटी को तंग करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने शनिवार को ही पति को गिरफ्तार किया। रविवार को बंजार पुलिस ने बलौन में महिला की सास को गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह गांव बलौन में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बंजार पुलिस का एक दल गांव बलौन पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर बंजार अस्पताल शव परीक्षण के लिए लाया। उधर, पुलिस थाना प्रभारी बंजार सीआर चौधरी का कहना है कि रविवार सुबह मृतक महिला की सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें