फैक्ट्री मालिक के विदेश जाने के बाद घर की देखभाल करने वाली युवती के साथ उसके ड्राइवर ने नशीली पदार्थ मिला नींबू पानी पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और अश्लील फोटो खींचने के साथ वीडियो बना डाला। जब युवती को होश आया तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। थाना कूमकलां की पुलिस क ने जांच के बाद पक्खोवाल रोड निवासी लवदीप सिंह के खिलाफ दुराचार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह एक स्टील फैक्ट्री में अकाउंटेंट का काम देखती है। फैक्टरी मालिक का मुंडियां इलाके में घर है। उनके विदेश जाने के बाद वह घर की देखभाल के लिए वहां रुक जाती थी। 19 जुलाई को उसके मालिक को परिवार के साथ विदेश जाना था। आरोपी लवदीप सिंह उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गया था। वह अगले दिन सुबह वापस भी आ गया। बीस जुलाई की सुबह जब वह तैयार होकर नीचे आई तो आरोपी ने उसे नींबू पानी पीने को दिया।
नींबू पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील फोटो खींचकर वीडियो बना लिया। जब वह होश में आई तो आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए नहीं तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद उसे धमकियां देकर भगा दिया। थाना कूमकलां के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।