फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तोड़े कार के शीशे

विज्ञापन
कार का शीशा तोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पतलीकूहल बाजार में शनिवार रात को शरारती तत्वों ने सड़क के किनारे पार्क की गई कारों के शीशे तोड़ डाले। वाहन मालिक अपनी टूटे शीशों को देखकर दंग रह गए। कार मालिकों ने पुलिस चौकी पतलीकूहल में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पतलीकूहल निवासी रविंद्र कुमार और शशिभूषण ने सड़क के किनारे शनिवार को अपनी कार पार्क की थी। दोनों ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि रात को वह कार पतलीकूहल बाजार में एनएच के साथ पार्क करने के बाद घर चले गए। देर रात कुछ शरारती तत्व आए और कार के शीशे तोड़ने लगे। उनका इरादा बाजार में खड़ी सभी कारों के शीशे तोेड़ने का था। लेकिन शीशे टूटने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए और शोर मचाने लगे। इतने में शातिर मौके से फरार हो गए। पतलीकूहल चौकी प्रभारी एसआई दयाराम का कहना है कि पुलिस कार के शीशे तोड़ने की घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस कुछ शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। फुटेज में कुछ शरारती तत्व नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस वारदात के पीछे नशेड़ी हो सकते हैं। इस तरह के कुछ लोग पहले भी पुलिस के हत्थे चढे़ थे। नशे की खेप खरीदने को ऐसे शरारती तत्व कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान उड़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें