फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर नाबालिग छात्रा से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सैंज घाटी से संबंध रखने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ शादी के नाम पर दुराचार करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी के अलावा अभिभावक मामा भी शामिल है। पुलिस मामा समेत मुख्य आरोपी की धरपक्कड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

कानूनन तौर पर मामा की भूमिका आरोपी की मदद करने की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैंज घाटी की नाबालिग छात्रा अपने मामा के पास सुंदरनगर में रहती थी। हाल ही में करीब दो सप्ताह पूर्व मामा ने 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बंगलूरू निवासी साजन सिंह (30) को यह कहकर सुपुर्द कर दिया कि उसकी उक्त व्यक्ति के साथ शादी हो गई है। बंगलूरू ले जाने पर नाबालिग छात्रा को साजन सिंह की पहले से ही शादी होने का पता चला। पीड़िता का आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसके साथ पिटाई का दौर शुरू हो गया। इससे तंग आने पर उसने घर वापस जाने की इच्छा जाहिर की। जिस पर साजन सिंह उसे यहां छोड़ गया। छात्रा एक स्कूल में अध्ययनरत है। यहां सहभागिता हमारी और आपकी प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एसपी के गलत कार्य की सूचना के आह्वान पर नाबालिग छात्रा गत बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंच गई और आपबीती सुनाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। उक्त छात्रा के अभिभावक न होने पर कोर्ट से मामा ने अभिभावक बनने की आज्ञा ली है। पुलिस इस मामले में बाल विवाह को लेकर भी जांच कर रही है। तथ्य सामने आने पर मामले में अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी मामा को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। मुख्य आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें