फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजौरा और हाथीथान में चोरी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में दो जगह हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने ट्रेस कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्जकर चोरी के आरोप में दो लोगों और एक कवाड़ी सहित एक खरीदार को धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार बजौरा में हिमुडा की आवासीय कॉलोनी में अनिल कुमार के घर से एक एलईडी और एक कैमरा चोरी हो गया था। जबकि, हाथीथान में एक स्कूल से शातिरों ने मिड डे मील का सामान उड़ा लिया था। जांच अधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बजौरा और हाथीथान में हुई चोरी की घटना को ट्रेस करते हुए चोरी के आरोप में 30 वर्षीय महेंद्र सिंह उर्फ महेंदू्र निवासी परगानू और 20 वर्षीय चंदन कौशल निवासी हाथीथान, एलईडी और कैमरा खरीदार बुद्धि सिंह निवासी नगवाईं समेत कबाड़ी सुदाम हुसैन निवासी जिया को दबोचा है। उन्होंने कहा कि चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, भुंतर इलाके में हुई चोरी की घटना के बाद से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें