जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के काईस क्षेत्र के बिष्टबेहड़ में बुधवार को सेब बगीचे में आग लग गई। आग से सेब के करीब छोटे-बड़े 70 पेड़ जल गए। तारा चंद और ढाबे राम के बगीचे में हुई आगजनी की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीण भी आग बुझाने के लिए मद्द को दौड़े। देर सांयकाल तक आग पर काबू पा लिया गया। जिला फायर अधिकारी दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।