फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी व पत्थर फेंकने साढ़े पांच जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वन भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी और पत्थर फेंकने पर वन विभाग ने फोरलेन निर्माण पर लगी कंपनी पर शिकंजा कस दिया है। अवैध रूप से फेंके जा रही सामग्री से वन संपदा को हुए नुकसान पर वन विभाग ने कंपनी को साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है। विभाग की सख्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुल्लू से मनाली के बीच इन दिनों फोरलेन निर्माण कार्य जोरों पर हैं। इस दौरान करीब तीन जगहों पर मिट्टी और पत्थरों को वन भूमि पर अवैध रूप से फेंका गया। वहीं मलबा डंपिंग साइट पर ही फेंका जाना है। वन भूमि पर अवैध रूप से फेंके गई मिट्टी व पत्थरों से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
अवैध रूप हो रहे इस कार्य की भनक डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा को लगने पर उन्होंने टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर टीम ने कुल्लू से मनाली तक औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से फेंके जा रही मिट्टी और पत्थरों का जायजा लिया। टीम ने मौके पर वन संपदा को हुए नुकसान का आकलन किया और संबंधित कंपनी को जुर्माना किया है। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अवैध रूप से कोई भी सामान वन भूमि पर फेंका तो सख्त कार्रवाई होगी। इधर, डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा ने बताया कि अवैध रूप से वन भूमि पर मिट्टी और पत्थर फेंकने पर वन संपदा को नुकसान हुआ है। जिस पर नियमानुसार संबंधित कंपनी को जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें