कुल्लू। जिला कुल्लू में तीन अलग-अलग जगहों पर तीन शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पार्वती वैली के जरी में पुलिस को एक शव बरामद हुआ। शव पूरी तरह से सड़ गया है। ऐसे में इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव किसी व्यक्ति का लग रहा है।
वहीं जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर बाशिंग स्थित देवधाम में ब्यास नदी किनारे एक शव पड़ा मिला है। किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस का दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और जांच पड़ताल करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भ्ाेज दिया है। शव किसी नेपाली का लग रहा है। जबकि पाहनाला स्थित एक गुफा में एक नेपाली का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस दल ने शव को गुफा से बाहर निकला। इस बारे स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। बताया जा रहा है कि नेपाली गुफा में ही रहता था। पुलिस ने गुफा के आसपास वीडियो व फोटोग्राफी भी की। देवभूमि कुल्लू में एक दिन में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जरी व देवधाम में मिले शवों की िश्ानाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद ही िश्ानाख्त हो पाएगी। उन्होंने कहा कि जररूत पड़ी तो शवों को फोरेंसिक जांच के लिए मंडी या टांडा भी भेजा जा सकता है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।