फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में स्किड होकर पहाड़ी से टकराई बस, बचे यात्री

विज्ञापन
पहाड़ी से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
कुल्लू से जाओं वाया जलोड़ी दर्रा होकर जा रही निजी बस सोझा के पास बर्फ में स्किड होकर पहाड़ी से टकरा गई। चालक ने होशियारी से बस को पहाड़ी से टकरा दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस में करीब दो दर्जन यात्री थे। हादसे के बाद बस वापस कुल्लू आ गई। सवारियां भी लौट आईं।

हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ। आनी से जलोड़ी होकर कुल्लू आ रहे राहगीर पूर्व कैप्टन पीएस कटोच, दिग्विजय सिंह, ताबे राम तथा शेर सिंह ने सोझा के पास बस चालक को बस आगे न ले जाने को कहा। मौसम को भांपते हुए चालक ने बस को जलोड़ी दर्रा के साथ बड़ा नाला में मोड़ कर लाया तो सोझा से करीब एक किलोमीटर आगे बस बर्फ में स्किड हो गई। इस दौरान बस चालक ने बस पहाड़ी से टकरा दी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


बस के पहाड़ी से टकराने के चलते बस में सवार करीब दो दर्जन सवारियों में चीख पुकार मच गई। पीएस कटोच ने कहा कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी को दौर चल रहा था। बस में सफर कर रही अधिकतर सवारियां लौट आई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सवारियां पनारसा आदि से थीं जो आनी की तरफ जा रही थीं लेकिन मौसम खराब रहने से वह नहीं जा सके। उधर, जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने जलोड़ी दर्रा में वाहनों की आवाजाही व लोगों के न जाने की हिदायत दी है। बावजूद कई बस चालक रिस्क उठाकर जलोड़ी दर्रा को आरपार कर रहे हैं। यहीं आसपास एक वाहन बर्फ में स्किड होकर खाई में जा गिरा था जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। डीसी कुल्लू युनूस ने कहा कि वाहन चालक मौसम को भांप कर ही जलोड़ी दर्रा में आवाजाही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें