फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवा महिला ने बसपा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री के बेटे पर लगाया बेटी का यौनशोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री के बेटे पर यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

स्वार। पुलिस ने बेवा महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सहित उसके बेटे पर रिश्ते के नाम पर एक करोड़ रुपये की नकदी मांगने, और बेटे पर बेटी का यौनशोषण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बसपा शासन काल में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व वर्तमान जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह सागर ने अपने बेटे का रिश्ता उसकी बेटी के साथ किया था। जिसके बाद उसका बेटा बेटी के साथ यौनशोषण करता रहा। जब शादी के लिये कहा तो एक करोड़ रुपये की नकदी की मांग करने लगे। न देने पर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वर्तमान में बसपा जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह सागर उनकी पत्नी उषा सागर, पुत्र हिमांशु सागर, अंकुर सागर के खिलाफ संबंधित धाराओ में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि बेवा महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें