फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के ताले तोड़े, हजारों के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज/कुल्लू। सैंज बाजार में वीरवार रात को दो दुकानों में ताले तोड़कर शातिर हजारों रुपये के मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए। इसके अलावा दो अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया, जिसमें सफलता नहीं मिली। इससे पहले पतलीकूहल बाजार में शातिरों ने दुकानों के ताले तोड़े थे। सैंज बाजार की दो दुकानों में चोरी की वारदात से दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बाद में रात्रि गश्त में लगी पुलिस के जवानों को देखकर चोर मौके से भाग गए हैं। लेकिन इससे पहले चोरों ने स्टेट बैंक सैंज के पास एक दुकान तथा चौधरी कांपलेक्स के पास एक अन्य मोबाइल रिपेयर की दुकान में मोबाइल तथा अन्य सामान चुरा दिया। चोरी की वारदात एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दो युवकों के चेहरे देखे गए हैं। चोरों ने किशोर कुमार की दुकान के ताले को सरिये से तोड़कर दो मोबाइल फोन उड़ा लिए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये हैं। इसके अलावा चोरों ने साथ लगती दो अन्य दुकानों में ताले तोड़ने का प्रयास भी किया गया है। बता दें कि दो साल पहले सैंज में कांगड़ा सहकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक में भी चोरी करने के मामले सामने आ चुके हैं। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश कुमार, खीमदासी, गिरधारी लाल, किरणा देवी ने सैंज बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस के पास एक व्यक्ति ने शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें