स्वार। दहेज में कार और एक लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी के मोहल्ला भुबरा निवासी विजय सिंह ने अपनी बेटी का विवाह मुरादाबाद के थाना भगतपुर निवासी अमर सिंह के बेटे प्रह्लाद के साथ किया था। शनिवार को विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शादी के बाद से ही दामाद सहित उसके परिवार के लोग दहेज में कार और एक लाख रुपये नहीं मिलने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे।।दो दिन पूर्व ससुरालियों ने मायके से कार और एक लाख रुपये लाने को कहा जिस पर बेटी ने इनकार कर दिया ।आरोप है कि पति व ससुरालियों ने बेटी को मारपीट कर घर से मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।