स्वार। तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से घर मे कोहराम मचा है।
नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी इक़बाल खां का बेटा समीर खां (18) का लकड़ी का कारोबार है। शनिवार सुबह वह अपनी बहन को कालेज छोड़कर वापस घर आ रहा था । जैसे ही वह स्वार बिलासपुर मार्ग स्थित गौसिया मस्जिद के सामने पहुंचा। तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटना स्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों द्वारा मामले से परिजनों को अवगत कराया तो परिजन भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले आए। मामले से पुलिस को भी अवगत करा दिया है। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ तहरीर नही आई है।