कुल्लू। भुंतर पुलिस ने बजौरा स्थित चेक पोस्ट में 512 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान बजौरा चैक पोस्ट में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक सेमी डिलक्स गाड़ी को शक के आधार पर रोका गया तो वाहन की तलाशी कर एक व्यक्ति से 512 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्कर नेपाल निवासी 49 वर्षीय राम जी लामा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया है। उसने चरस किसे व कहां से खरीदी इस बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है।