फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत व्यक्ति ने मचाया हुडदंग, पुलिस ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने धरा
विज्ञापन

कोर्ट में किया गया पेश, दो हजार रुपये जुर्माना लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा शहर के पक्काटाला मोहल्ला में वीरवार को नशे में धुत्त व्यक्ति ने हुड़दंग मचाया। पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां पर उसे दो हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजू निवासी मोहल्ला पक्काटाला तहसील और जिला चंबा पक्का टाला मोहल्ला में नशे में धुत्त होकर पहुंचा। यहां वह परिजनों को भला बुरा कहने लगा। उसके हुड़दंग से तंग आकर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच व्यक्ति को काबू किया। मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर उसे दो हजार रुपये का जुर्माना ठोंका गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें