फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट खरीद-फरोख्त में घोटाला, पंचायत सचिव सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नग्गर विकास खंड की कटराईं पंचायत में सोलर लाइट खरीद-फरोख्त में घोटाला सामने आया है। पंचायत प्रधान और सचिव ने मिलीभगत से नियमों को दरकिनार करते हुए 17.43 लाख रुपये की 94 सोलर लाइटें खरीदीं। बीडीओ नग्गर की जांच में मामले में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। जिस पर दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामला उजागर होने पर पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि पंचायत प्रधान पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति ने प्रस्ताव पास कर बीडीओ नग्गर को कटराईं पंचायत में सोलर लाइट खरीद की जांच का आग्रह किया था। जिस पर बीडीओ नग्गर ने जांच की तो कई अनियमितताएं पाईं। जांच में पाया गया कि हिम ऊर्जा की एनओसी ही फर्जी है। वर्ष 2016-17 में प्रधान व सचिव ने पंचायत निधि से 2.81 लाख रुपये से 19 सोलर लाइटें खरीदी थीं। जबकि इस निधि से राशि खर्चने की उनके पास शक्तियां नहीं हैं। वर्ष 2017-18 में 14वें वित्त आयोग के बजट से 17.18 लाख रुपये की 75 सोलर लाइटें खरीदीं। जबकि नियमानुसार दस लाख रुपये से अधिक राशि के कार्य के लिए टेंडर होने थे, लेकिन यहां इसे दरकिनार किया गया। इसकी रिपोर्ट बीडीओ नग्गर प्रताप चौहान ने डीसी यूनुस को सौंपी है। इसके बाद पंचायत सचिव को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस को भी शिकायत सौंपी गई है।
उधर, डीएसपी पुनीत रघु ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। बताया कि मामले में जांच की जा रही है। वहीं, डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि पंचायत में घोटाले की रिपोर्ट पर पंचायत सचिव को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें