फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शा तस्करों पर जारी रहेगी पुलिस कार्रवाई

विज्ञापन
charas - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस विभाग के आईजी मंडी अजय कुमार यादव ने सभी थानों और चौकियों का वार्षिक निरीक्षण किया। शुक्रवार को आईजी ने भुंतर थाने की निरीक्षण कर रिकॉर्ड चैक किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी तथा भुंतर थाना प्रभारी अजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर आईजी अजय कुमार यादव ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए और चरस तस्करी प अन्य नशे के तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान को जारी रखने को कहा। इस मौके पर भुंतर शहर की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल भुंतर व स्थानीय लोगों ने आईजी को ज्ञापन सौंपा और भुंतर में बढ़ रही चोरी व नशों के व्यापार करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। आईजी ने कहा कि उन्होंने कुल्लू जिला के विभिन्न थानों की वार्षिक रिकॉर्ड का निरीक्षण किया जा रहा है और पिछले साल के मुकाबले इस साल क्राइम रेट में कम हुआ है। पुलिस मणिकर्ण घाटी के कसोल में आतंकी के खुलासे के बाद अलर्ट है और पुलिस के जवान संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें