फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्राम चरस के साथ युवक धरा

विज्ञापन
charas - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर पुलिस ने बजौरा नाके में एक युवक को 400 ग्र्राम चरस केे साथ गिरफ्तार किया। युवक मनाली से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को रुटीन चेकिंग करते हुए पुलिस टीम ने जब बस के तलाशी ली तो बस में बैठा युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ा सा गया। शक होने पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो बालीचौकी के थाची निवासी 30 वर्षीय हीरा सिंह से 400 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को उसे कुल्लू की अदालत में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे 9 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस चरस तस्कर के आरोप में गिरफ्तार युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें