फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में जेबीटी शिक्षक के घर से दिन दिहाड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के भजोगी में दिनदहाड़े एक चोर ने मनाली स्कूल में तैनात जेबीटी महिला टीचर के घर में सेंधमारी कर दी। शातिर चोर घर से 73 तोला सोना-चांदी और 84 हजार की नकदी चुरा ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए हैं। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

भजोगी निवासी महिला जेबीटी टीचर शोभा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सुबह साढ़े नौ बजे वह स्कूल गई। मनाली बाजार में व्यापार करने वाले उनके पति भी काम को निकल गए। बूढ़ी सास घर में अकेली थी। घर का दरवाजा खुला देख एक शातिर उनके घर में घुसा और 17 तोला सोना और 56 तोला चांदी के आभूषण लेकर चपत हो गया। आरोपी ने घर में रखे 84 हजार रुपये नकदी को भी उड़ा ले गया। चोरी से इस वारदात से इलाके के लोग सहम से गए हैं। केस में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करने की बात कबूल कर ली है। आरोपी की शिनाख्त पर उसके कब्जे से 31 तोला सोना और सात तोला चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। अब पुलिस कैश बरामद करने में जुटी है। एसएचओ मनाली केडी शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि जल्द ही कैश भी बरामद कर लिया जाएगा। मामले में गहनता से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें