लालडू स्टेशन से दो किलो भुक्की समेत एक काबू
लालडू। नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीनियर पुलिस अधिकारियों के निर्देशों अनुसार रेलवे पुलिस ने लालडू रेलवे स्टेशन पर चैकिंग दौरान एक व्यक्ति को दो किलो भुक्की सहित काबू किया है। रेलवे पुलिस चौंकी लालडू के इंचार्ज एएसआई रामपाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन लालडू पर रेल से उतर रहे मुसाफिरों की प्लेटफार्म पर चैंकिंग की जा रही थी। रामपाल ने अनुसार दोपहर को अंबाला की ओर से आई पैसेंजर गाड़ी से एक यात्री उतर कर जा रहा था, शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक थैले में से दो किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह पुत्र गुरबाज सिंह निवासी तलवंडी साबो, बठिंडा के तौर पर हुई है। जिस के खिलाफ रेलवे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रेलवे थाना पटियाला भेज दिया है, जिसे शनिवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।