अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नशे की चपेट में आ रही युवा पीढ़ी से घाटी के लोग चिंतित हैं। हालांकि घाटी में चरस की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। लेकिन सबसे अधिक असर करने वाला सिंथेटिक नशा देश की राजधानी दिल्ली से आ रहा है। इसका खुलासा अखाड़ा बाजार के पुराने बस अड्डे के पास पकड़े गए एक स्थानीय युवक ने पुलिस पूछताछ में की है।
कहा कि वह स्वयं दिल्ली से चिट्टे को लेकर आया था। बताया जा रहा है कि युवक स्वयं भी नशे का आदी है। हालांकि पुलिस मामले को लेकर युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है। ऐसे में पुलिस नशे के धंधे में शामिल माफिया तक भी पहुंचना चाहती है। मामले के जांच अधिकारी अजीत ने कहा कि चिट्टे के साथ धरे युवक से नशे को लेकर हर पहलु पर जांच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद नशे के मुख्य आरोपी तक पहुंचना है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशे मेें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।